फिर लौटा है ख़ुर्शेदे-जहांताब - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.3K reads

फिर लौटा है ख़ुर्शेदे-जहांताब सफ़र से
फिर नूरे-सहर दस्तो-गरेबां है सहर से

फिर आग भड़कने लगी हर साजे-तरब में
फिर शोले लपकने लगे हर दीदा-ए-तर में

फिर निकला है दीवाना कोई फूंक के घर को
कुछ कहती है हर राह हर एक राहगुज़र से

वो रंग है इमसाल गुलिस्तां की फ़ज़ा का
ओझल हुई दीवारे-क़फ़स हद्दे-नज़र से

साग़र तो खनकते हैं शराब आये न आये
बादल तो गरजते हैं घटा बरसे न बरसे

पापोश की क्या फ़िक्र है, दस्तार संभालो
पायाब है जो मौज गुज़र जायेगी सर से
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories