मेरे दर्द को जो ज़बाँ मिले - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

मेरा दर्द नग़मा-ए-बे-सदा[1]
मेरी ज़ात[2] ज़र्रा-ए-बे-निशाँ[3]
मेरे दर्द को जो ज़बाँ मिले
मुझे अपना नामो-निशाँ मिले

मेरी ज़ात को जो निशाँ मिले
मुझे राज़े-नज़्मे-जहाँ[4] मिले
जो मुझे ये राज़े-निहाँ[5] मिले
मेरी ख़ामशी को बयाँ मिले
मुझे क़ायनात की सरवरी[6]
मुझे दौलते-दो-जहाँ[7] मिले
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories