कभी हयात कभी मय हराम होती रही - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

हमीं से अपनी नवा हमकलाम होती रही
ये तेग अपने लहू में नियाम होती रही

मुक़ाबिल-ए-सफ़-ए-आदा जिसे किया आगाज़
वो: जंग अपने ही हिल में तमाम होती रही

कोई मसीहा न ईफ़ा-ए-अहद को पहुँचा
बहुत तलाश पस-ए-क़त्ल-ए-आम होती रही

ये बरहमन का करम, वो अता-ए-शेख-ए-हरम
कभी हयात कभी मय हराम होती रही

जो कुछ भी बन न पड़ा फैज़ लूट के यारों से
तो रहज़नों से दुआ-ओ-सलाम होती रही.
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories