बिना सूई की घड़ियाँ

Dwarika Prasad MaheshwariDwarika Prasad Maheshwari1 Dec 1916 – 29 Aug 1998

1 min read · 14.0K reads

बिना सूई की घड़ियाँ


हलके नीले और राख के
से रंग में जो रँगी हुई।
है नभ की दीवाल, वहाँ पर
गोल घड़ी जो टँगी हुई।।
अम्माँ देखो तो वह कितनी
सुंदर चाँदी-सी उज्ज्वल।
लगता जैसे वाच फैक्ट्री
से आई हो अभी निकल।।
पर अम्माँ यह घड़ी अजब है,
इसमें कोई सूई नहीं।
ऐसी तो ईजाद अभी तक,
घड़ी कहीं पर हुई नहीं।।
पता नहीं इसमें चाबी भी,
कैसे दी जाती होगी।
या यह है ऑटोमेटिक ही,
जो खुद ही चलती होगी।।
माँ, यह तो दीवाल घड़ी है,
वे देखो अनगिनत घड़ियाँ।
छोटी-छोटी रिस्ट वाच-सी,
चमक रहीं जैसे मणियाँ।।
तरह-तरह की घड़ियों की जो,
लगी नुमाइश है ऊपर।
मन करता माँ, जाकर देखूँ,
एक-एक को, छू-छूकर।।
कैसा सजा चक्र घड़ियों का,
घूम रहा धीमे-धीमे।
मेरा मन भी उसके संग ही,
घूम रहा धीमे-धीमे।।

 

Dwarika Prasad Maheshwari
About the poet

Dwarika Prasad Maheshwari

द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी (१ दिसम्बर १९१६ - २९ अगस्त १९९८) हिन्दी के साहित्यकार थे। उनका जन्म आगरा के रोहता में हुआ था। शिक्षा और कविता को समर्पित द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी का जीवन बहुत ही चित्ताकर्षक और रोचक है। उनकी कविता का प्रभाव सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय