देख अयों मैं तो साँई की सेजरिया - दूलनदास

दूलनदासदूलनदास

2 min read · 12.4K reads

देख अयों मैं तो साँई की सेजरिया।
साँई की सेजरिया सतगुरु की डगरिया॥

सबदहिं ताला सबदहिं कुंजी, सबद की लगी है जँजिरिया।
सबद ओढना सबद बिछौना, सबद की चटक चुनरिया।

सबद सरूपी आप बिराजें, सीस चरन में धरिया।
दूलनदास भजु साँई जगजीवन, अगिन से अहँग उजरिया॥

दूलनदास
About the poet

दूलनदास

View profile & all 4 Poems / Stories