उसको पुलिस पकड़ ले जाए - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

आओ आओ देखो देखो
सड़क बनाने वाले आए।
हाथी जॆसी बड़ी बड़ी सी
लो मशीन भी लेकर आए।

तारकोल-रोड़ी का मिक्सचर
कितने अच्छे से फैलाएं।
काली काली चमकीली सी
सुन्दर सुन्दर सड़क बनाएं।

अभी न चलना इस पर कोई
कहीं न भद्दी यह हो जाए।
चलो सड़क से कह दें मिलकर
सड़क तू प्यारी हमको भाए।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories