सुरताल - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

समझ
थी भी कहाँ सुरताल की।
मैंने तो मिला लिया था
स्वरों में स्वर
यूँ ही।

यूँ ही
गाता रहा पगडंडियों से खेतों तक
खेतों से
खलिहानों तक।

बस गाता रहा
आकाश, धरती, सब कुछ
कहाँ मालूम था मुझे
संगीत
यूं बन जाता है आदमी।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories