लो भई परिणाम भी आए - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

लो भई परिणाम भी आए
लेकर अंकों की सूची।
चित्र बना लाए कागज पर
पास-फेल की ले कूची।

टीचर कहतीं फेल हुए तो
नहीं हारनी हिम्मत तब भी।
अगर अंक भी कम आए तो
नहीं हारनी हिम्मत तब भी।

पास हुए तो नई किताबें
उछल उछल कर घर लाएंगे।
फुदक फुदक कर नई कॉपियां
नए पैन सब घर लाएंगे।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories