जब बांधूंगा उनको राखी - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

मां मुझको अच्छा लगता जब
मुझे बांधती दीदी राखी
तुम कहती जो रक्षा करता
उसे बांधते हैं सब राखी।

तो मां दीदी भी तो मेरी
हर दम देखो रक्षा करती
जहां मैं चाहूं हाथ पकड़ कर
वहीं मुझे ले जाया करती।

मैं भी मां दीदी को अब तो
बांधूंगा प्यारी सी राखी
कितना प्यार करेगी दीदी
जब बांधूंगा उनको राखी!
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories