पापा जब गलती हो जाती
क्यों हमको तब डर लगता है?
छिप जाएँ या झूठ बोल दें
क्यों जी को ऐसा लगता है?
पापा बोले देखो बेटू
गलती तो सबसे हो जाती।
पर गलती पर गलती करना
बात नहीं अच्छी कहलाती।
क्यों हमको तब डर लगता है?
छिप जाएँ या झूठ बोल दें
क्यों जी को ऐसा लगता है?
पापा बोले देखो बेटू
गलती तो सबसे हो जाती।
पर गलती पर गलती करना
बात नहीं अच्छी कहलाती।








