दीदी को बतलाऊंगी मैं - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

बड़ी हो गई अब यह छोड़ो
नानी गाय, कबूतर उल्लू
अरे चलाती में कम्प्यूटर
मत कहना अब मुझको लल्लू।

छोटे स्कूल नहीं अब जाना
बड़े स्कूल अब जाऊंगी में
पापा-मम्मी नहीं रोकना
साइकिल भी चलाऊंगी में।

बड़ा मज़ा आएगा वाव
पानी-पूरी खाऊंगी में
नहीं लगेगी अब तो मिर्ची
दीदी को बतलाऊंगी में।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories