छाता - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

सड़क!
हो जाओ न थोड़ी ऊंची
बस मेरे नन्हें कद से थोड़ी ऊंची।

मैं आराम से निकल जाऊंगा तब
तुम्हारे नीचे-नीचे
घर से स्कूल तक।

न मुझे धूप लगेगी, न बारिश।

हमारे घर में
नहीं है न छाता, सड़क!
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories