औरत - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

वहाँ भी आग है
कहा किसी ने ।

मैंने पूछा —
सबूत ?

उठता हुआ धुआँ
दिखा दिया उसने ।

क्या उसे
सच में नहीं मालूम
वहाँ
बटोरी गई
गीली-सूखी लकड़ियों से खप रही
एक औरत है —

सदियों से / आग के लिए
धुएँ से लड़ रही
एक औरत ।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories