आए भी तो - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

आए भी तो आए जाने की तरह आप
चलिए निभाने को, आए तो सही आप

आई हवा और गिरा कर चली गई
तनकीद जंगलों की मगर कर रहे हैं आप

वह तो हँसा के राह पे अपनी निकल गया
दुनिया की नज़र में मगर दीवाने बने आप

धमका के गए आप ही चौपाल में हमें
खतावार फिर भी हमें कह रहे हैं आप

अब किसको क्या कहें, कहने का फायदा?
अपने बनाए जाल पर जब मर मिटे हैं आप
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories