अच्छी बुद्धि - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

छिः चिड़िया, छिः गैया कैसी
रोज़ रोज़ नंगी ही रहतीं।
सोचे मुनिया बॆठी बॆठी
मम्मी इनकी कुछ न कहतीं?

जहां तहां गोबर कर देती
लाज गाय को कब है आती
चिड़िया भी ऐसी ही होती
बाथरूम में कभी न जाती।

आखिर पापा से ही पूछा
पापा ने यह बात बताई
बेटी इनको हम जैसी तो
अच्छी बुद्धि मिल ना पाई।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories