घोड़े-3 - दीनू कश्यप

दीनू कश्यपदीनू कश्यप

2 min read · 12.4K reads

ताउम्र कुछ-न-कुछ ढोते हैं
काठी पर चढ़ी सवारी को
मालिक-सा अदब देते हैं वे
सवारी चाहे मूर्ख हो या होशियार
बीमार हो या तीमारदार
वफ़ादार हो या गद्दार
वे सभी को ढोते हैं
घोड़े जब हो जाते हैं लंगड़े
कर दिए जाते हैं अस्तबल से बाहर
बस्ती के वीराने में
अपाहिज घोड़े
रोते हैं जार-जार
दीनू कश्यप
About the poet

दीनू कश्यप

View profile & all 12 Poems / Stories