घोड़े-2 - दीनू कश्यप

दीनू कश्यपदीनू कश्यप

2 min read · 12.4K reads

थोड़ी फ़ुरसत पाते ही
घोड़े निकल पड़ते हैं
हरी-भरी चरागाहों की तलाश में
घोड़े जब भरपेट होते हैं
तो हिनहिनाते हैं
दोनों पाँवों पर खड़े हो जाते हैं
डकार मार-मार बतियाते हैं
साथी घोड़ों को
सुनाते हैं गर्व से कथाएँ
खुरों की काठी से बढ़ती हुई मैत्री की
घोड़े दाँतों में घास की सींके चलाते हैं
कुटिल मुस्कान मुस्काते हैं
दीनू कश्यप
About the poet

दीनू कश्यप

View profile & all 12 Poems / Stories