घोड़े-1 - दीनू कश्यप

दीनू कश्यपदीनू कश्यप

2 min read · 12.4K reads

काठी पर सवार को लिए
घोड़े भागते हैं सरपट
न वे देखते हैं दाएँ
न बाएँ
मोटा होता जाता है सवार
कम होती जाती है रफ़्तार
बढ़ती जाती है चाबुक की मार
कम मिलता है अब दाना
पिटिया घोड़ों का कहना है
थोड़ा ज़रूर है आहार
लेकिन है जायकेदार
दीनू कश्यप
About the poet

दीनू कश्यप

View profile & all 12 Poems / Stories