बाजी लगी प्रेम की-4 - दिनेश कुमार शुक्ल

दिनेश कुमार शुक्लदिनेश कुमार शुक्ल

2 min read · 12.4K reads

जब बरबस ही रसधार बहे
जब निराधार ही चढ़े बेल
बिन बादर की जब झड़ी लगे
बिन जल के हंसा करे केलि
तब जानो वह पल आन पड़ा
जिस पल अपलक रह जाना है
अब मिलना और बिछुड़ना क्या
भर अंक में अंक समाना है...
और आँख खुली रह जाना है।
दिनेश कुमार शुक्ल
About the poet

दिनेश कुमार शुक्ल

View profile & all 40 Poems / Stories