विसर्जन का दृश्य - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

फाँसी-बाज़ार के कासोमारी घाट पर
देख रहा हूँ विसर्जन का दृश्य

एक-एक कर तीन सौ से अधिक देवी दुर्गा की प्रतिमाएँ
ब्रह्मपुत्र में ले रही हैं जल-समाधि
शाम किस कदर बोझिल हो गई है
किनारे खड़ी स्त्रियाँ विलाप कर रही हैं
थोड़ी देर पहले जिन स्त्रियों ने एक दूसरे के चेहरे पर
सिन्दूर मलकर विजया का पर्व मनाया था
ऐसा लगता है मानो बेटी विदा होकर
बाबुल के घर से ससुराल जा रही है

फाँसी-बाज़ार के कासोमारी घाट पर
देख रहा हूँ विसजर्न का दृश्य

शरत की रहस्यमयी शाम ने जलधारा की रंगत को
स्याह बना डाला है
उस पार धुँधली हो गई है पहाड़ियों की आकृति
आबादी का उत्सव अचानक शान्त हो गया है
सूनापन इस कदर बढ़ गया है
उदासी गा रही है विदाई का गीत
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads