मुझे मत उछालो - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

मुझे मत उछालो सराहना के झूले पर
कहीं हो न जाए मुझे झूठा गुमान
कहीं बिगड़ न जाए मेरा सन्तुलन
कहीं मैं मुग्ध न हो जाऊँ अपने आप पर

अगर दे सकते हो तो दो थोड़ा-सा अपनापन
मेरे थके हुए वजूद को थोड़ी-सी छाया
मेरे नम सपनों को थोड़ी-सी धूप
उदासी की घडिय़ों में दो मीठे बोल

मुझे मत उछालो सराहना के झूले पर
कहीं मैं भूल न जाऊँ अपनी राह
कहीं मैं भ्रमित होकर पड़ाव को ही न मान लूँ मंज़िल
कहीं ओझल न हो जाएँ मेरे आदर्श

मुझे मत उछालो सराहना के झूल पर ।
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads