ब्रह्मपुत्र - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

7 min read · 12.4K reads

तब नदी का भी हृदय लहूलुहान हो जाता है
जब माँझी कोई शोकगीत गाता है
मैं कई बार बना हूँ माँझी
गाया है शोकगीत

जब शाम उतरने लगती है
और सूरज पश्चिम की पहाड़ियों के पीछे
धँसने लगता है
तब मैंने जल को लहू बनते देखा है

रेत पर लिखे गए सारे अक्षर
उसी तरह उजड़ते हैं जैसे उजड़ती हैं सभ्यताएँ
आहोम राजाओं को मैंने देखा है
अँजुली में जल भरकर पिण्डदान करते हुए
मैंने कामरूप को देखा है

चीन का यायावर ह्वेनसांग उमानंद पर्वत पर
मिला था
उसकी आँखे भीगी हुई थी
हाथों में ढेर सारे फूल और जेब में
पुरानी पाण्डुलिपियाँ
ह्वेनसांग रास्ता भूल गया था

किस तरह एक दरिद्र किसान मनौती मानता है
प्रार्थना करता है - महाबाहु ब्रह्मपुत्र
अगर क्रुद्ध हो गए तो किसान के सपने बह जाते हैं
ढोर और झोपड़ी - नवजात शिशु और
बाँसुरी बजाने वाला चरवाहा लड़का
ले लेते हैं जल-समाधि

जलधारा जब बातें करती है तब
प्रकृति का पुराना सन्दूक खुल जाता है
और मनुष्य के क़िस्से एक-एक कर बाहर आते हैं
कितना पुराना संघर्ष है मनुष्य और प्रकृति का

मैं गुफावासी आदिमानव से मिलता हूँ
जो फुरसत में दीवारों पर शिकार के चित्र
उकेरता है
मैं उसकी जिजीविषा उससे उधार माँगता हूँ

जब माँझी कोई शोकगीत गाता है
तब नदी का भी हृदय लहूलुहान हो जाता है
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads