ज़हर बीमार को मुर्दे को दवा दी जाए - दिलावर फ़िगार

दिलावर फ़िगारदिलावर फ़िगार8 Sept 1929 – 25 Sept 1998

3 min read · 12.4K reads

ज़हर बीमार को मुर्दे को दवा दी जाए
है यही रस्म तो ये रस्म उठा दी जाए

वस्ल की रात जो महबूब कहे गुड नाईट
क़ाइदा ये है के इंग्लिश में दुआ दी जाए

आज जलसे हैं बहुत शर में लीडर कम हैं
एहतियातन मुझे तक़रीर रटा दी जाए

मार खाने से मुझे आर नहीं है लेकिन
पिट चुकूँ में तो कोई वजह बता दी जाए

मेरी वहशत की ख़बर घर को हुई है जब से
छत ये कहती है दीवार हटा दी जाए

बस में बैठी है मेरे पास जो इक ज़ोहरा-जबीं
मर्द निकलेगी अगर जुल्फ़ मुंडा दी जाए
दिलावर फ़िगार
About the poet

दिलावर फ़िगार

View profile & all 42 Poems / Stories