अमरीका शेर पढ़ने गए थे हमारे दोस्त - दिलावर फ़िगार

दिलावर फ़िगारदिलावर फ़िगार8 Sept 1929 – 25 Sept 1998

2 min read · 12.4K reads

अमरीका शेर पढ़ने गए थे हमारे दोस्त
ख़ुद दाद ले के आ गए सामान रह गया

दीवान-ए-हाफ़िज़ इतना पढ़ा एक शख़्स ने
ख़ुद भी वो हो के हाफ़िज़-ए-दीवान रह गया

ख़ुश-क़िस्मती से हम हैं सवार उस जहाज़ पर
साहिल पे जिस जहाज़ का कप्तान रह गया

हर शख़्स पर है कुफ़्र का फ़तवा लगा हुआ
यूँ है तो एक मैं ही मुसलमान रह गया
दिलावर फ़िगार
About the poet

दिलावर फ़िगार

View profile & all 42 Poems / Stories