टूट कर जाता बिखर गर हौसला होता नहीं - डी.एम.मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

टूट कर जाता बिखर गर हौसला होता नहीं
क्यों यकीं होने लगा कोई ख़ुदा होता नहीं।

आदमी ही आदमी के काम आता दोस्तो
आदमी से बढ़ के कोई दूसरा होता नहीं।

राम, रावन सब इसी दुनिया में आ कर के बनें
जन्म से इन्साँ कोई अच्छा , बुरा होता नहीं।

चार पल के वास्ते बेशक़ किसी को हो ग़ुरूर
धन जमा करके बशर कोई बड़ा होता नहीं।

क्या अहमियत प्यार की है , क्या ज़रूरत है तेरी
क्या पता चलता अगर तुझसे ज़ुदा होता नहीं।

देर से आई समझ में बात यह लेकिन मेरे
बावफ़ा होता जो मैं वो बेवफ़ा होता नहीं।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories