सत्ता की कामयाबियों में देखिये उसे - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

सत्ता की कामयाबियों में देखिये उसे
जनता की परेशानियों में देखिये उसे।

जनता को सिर्फ़ आँकडे़ दिखा रहा है वो
यूँ झूठ की उपलब्धियों में देखिये उसे।

धनवान देश के मेरे कंगाल दोस्तो
दौलत है मगर कोठियों मे देखिये उसे।

कहने को तो वो माननीय हो गया मगर
इस मुल्क की बरबादियों में देखिये उसे।

अपराधियों में कल तलक उसका शुमार था
अब कर्णधार मंत्रियों में देखिये उसे।

लेागों के वास्ते वो था इक देवता समान
जब राज़़ खुला सुर्खि़यों में देखिये उसे।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories