ख़ुद की कभी नज़र से सामना नहीं होता - डी.एम.मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

ख़ुद की कभी नज़र से सामना नहीं होता
सच कौन बोलता जो आइना नहीं होता।

ओठों पे क्या जनाब के ताले जड़े हुए
खुलकर नहीं हँसे तो वो हँसना नहीं होता।

उल्फ़त से बड़ी चीज़ है दुनिया में कोई और
उल्फ़त में मर गये तो वो मरना नहीं होता।

सपने जो देखिये तो उन्हें सच भी कीजिए
पल में जो टूट जाय वो सपना नहीं होता।

रिश्ते में चलो मान लॅू बेहद करीब है
पैसे से है नाता तो वो अपना नहीं होता।

तारीकियों की धुंध में गुम हो गया होता
क़िस्मत में अगर आप से मिलना नहीं होता।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories