हर बात रोटी से - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

हर बात रोटी से चलती है
और रोटी पर खत्म हो जाती है

रोटी वह ‘न्यूक्लियस’ है
जिसके चारों ओर
संसार घूमता है
जैसे ‘इलेक्ट्रान’
बस इसीलिए
रोटी गोलाई लिए होती है

रोटी एक मजबूरी है
जो आदमी को जानवर बना देती है
आज रिक्शे, ताँगों पर
पहिए की जगह रोटी
और रोटी के लिए
घेाड़े की जगह आदमी जुता है

मैंने अक्सर देखा है
रोटी सेंकते
और फुटपाथ पर सोते
मजदूरों को
जिनकी पीठ पर बने
बोझों के ज़ख्म
कभी - कभी चमक उठते हैं
धुआँ छोड़ते
आधे -अधूरे
चूल्हे की रोशनी -सा
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories