अरे यार अब तो झांसे से बाहर आओगे - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

अरे यार अब तो झांसे से बाहर आओगे?
कहां गये वो अच्छे दिनॽ अब पढ़ा न पाओगे

भक्त बने जो आगे पीछे घूम रहे हैं आज
करो यक़ीन उन्हीं से इक दिन धोखा खाओगे

तुम्हें ग़लतफ़हमी है, पैसे वाले किसके यार?
मगर ग़रीब हुआ खुश तो फिर दिल्ली जाओगे

अभी तुम्हारे सजने और संवरने के दिन हैं
कभी आइने से नज़रें भी मिला न पाओगे

बहुत कर लिया झूठ की खेती तुमने मेरे यार
समय हाथ से निकल गया तो कल पछताओगे

निरा किसान समझते हो जो सबका पालनहार
कटे जो उसके हाथ तो सब भूखे मर जाओगे
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories