आदमी देवता नही होता - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

2 min read · 12.4K reads

आदमी देवता नही होता
पाक दामन सदा नही होता।

कब , कहाँ, क्या गुनाह हो जाये
ये किसी को पता नहीं होता।

आदमी आसमान छू सकता
वक़्त से , पर बड़ा नहीं होता।

काम का बस जुनून चढ़ जाये
उससे बढ़कर नशा नहीं होता।

टूटकर हम बिखर गये होते
साथ गर आपका नहीं होता।

जब तलक आँख नम न हो जाये
हक़ ग़ज़ल का अदा नहीं होता ।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories