मैं बागी हो गई हूँ - देवी नांगरानी

देवी नांगरानीदेवी नांगरानी11 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

किसने मांगी थी तुमसे रिहाई
तुम्हारी चारदीवारी की बेड़ियों में
मैं खुश थी,
दुखी तब हुई जब
तुमने उन बेड़ियों को कसकर
गुलामी की जंजीरें
बनाने का यत्न किया।
मन से मानी हुई
गुलामी की आजादी अच्छी लगी
पर थोपी हुई परिधियों में
तुम्हारा इस तरह कसना बुरा लगा
इसीलिए मैं बागी हो गई हूँ
देवी नांगरानी
About the poet

देवी नांगरानी

View profile & all 57 Poems / Stories