क्रांतिकारी पल - देवी नांगरानी

देवी नांगरानीदेवी नांगरानी11 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

पहचान अधूरी है
तब तक,
जब तक
चेहरे से प्यार नफरत की
नक़ाबी परतें
हट नहीं जातीं
आईना बदलने की जरूरत नहीं
ज़रूरत है, मानसिकता के बदलाव की
आज अभी
यह वक्त की मांग है-
जो बदलाव् सदियाँ न ला सकीं
वही बेनकाब करेगा
यह क्रांतिकारी पल!
देवी नांगरानी
About the poet

देवी नांगरानी

View profile & all 57 Poems / Stories