बहता रहा जो दर्द - देवी नांगरानी

देवी नांगरानीदेवी नांगरानी11 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

कुछ अंधेरो में दीपक जलाओ
आशियानों को अपने सजाओ।

घर जलाकर न यूँ मुफलिसों के
उनकी दुश्वारियाँ तुम बढ़ाओ।

कुछ ख़राबी नहीं है जहाँ में
नेकियों में अगर तुम नहाओ।

प्यार के बीज बो कर दिलों में
ख़ुद को तुम नफ़रतों से बचाओ।

शर्म से है शिकास्तों ने पूछा
जीत का अब तो घूँघट उठाओ।

इलत्ज़ा अशक़ करते हैं देवी
ज़ुल्म की यूँ न हिम्मत बढ़ाओ।
देवी नांगरानी
About the poet

देवी नांगरानी

View profile & all 57 Poems / Stories