बन्दर को भायी

Deendayal SharmaDeendayal Sharma15 Jul 1956

1 min read · 12.6K reads

बन्दर को भायी बिल्ली
बिल्ली को देखा बन्दर ने
मन में उसके भायी
सोचा गर इससे हो जाए
झट से मेरी सगाई ।

बन्दर ने मम्मी-पापा से
उसकी बात चलाई
मेरी शादी कर दो उससे
बिल्ली मुझको भायी ।

बन्दर के मम्मी-पापा जब
पहुँचे बिल्ली के घर
बिल्ली पहले से ब्याही है
बोला उनका नौकर ।।

Deendayal Sharma
About the poet

Deendayal Sharma

जन्म: 15 जुलाई 1956 (प्रमाण पत्र के अनुसार) जन्म स्थान: गांव- जसाना, तहसील- नोहर, जिला- हनुमानगढ़ (राज.) शिक्षा: एम. कॉम . (व्यावसायिक प्रशासन, 1981), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर 1985) लेखन: हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषाओ…

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like