तू साँचा साहिब मेरा - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

तू साँचा साहिब मेरा।
करम करीम कृपाल निहारौ, मैं जन बंदा तेरा॥टेक॥

तुम दीवान सबहिनकी जानौं, दीनानाथ दयाला।
दिखाइ दीदार मौज बंदेकूँ, काइक करौ निहाला॥

मालिक सबै मुलिकके साँइ, समरथ सिरजनहारा।
खैर खुदाइ खलकमें खेलत, दे दीदार तुम्हारा॥

मैं सिकस्ता दरगह तेरी हरि हजूर तूँ कहिये।
दादू द्वारै दीन पुकारै, काहे न दरसन लहिये॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories