राम नाम जगसार और सब झुठे बेपार - छत्रनाथ

छत्रनाथछत्रनाथ

3 min read · 12.4K reads

राम नाम जगसार और सब झुठे बेपार।
तप करु तूरी, ज्ञान तराजू, मन करु तौलनिहार।
षटधारी डोरी तैहि लागे, पाँच पचीस पेकार।
सत्त पसेरी, सेर करहु नर, कोठी संत समाज।
रकम नरायन राम खरीदहुँ, बोझहुँ, तनक जहाज।
बेचहुँ विषय विषम बिनु कौड़ी, धर्म करहु शोभकार।
मंदिर धीर, विवेक बिछौना, नीति पसार बजार।
ऐसो सुघर सौदागर संतो, जौं आवत फिरि जात।
‘छत्रनाथ’ कबहूँ नहिं ताको, लागत जमक जगात।
छत्रनाथ
About the poet

छत्रनाथ

जन्म: अठारहवीं शताब्दी जन्म स्थान हाली-ऊझटी, दरभंगा, बिहार, भारत कुछ प्रमुख कृतियाँ: सुदामा चरित, द्रौपदी-पुकार, हनुमान-रावण-संवाद, बनगाँव वर्णन आदि लघु-काव्य। कुछ कवित्त और सवैये भी। विविध: आशुकवि के रूप में ख्याति। भक्तकवि माने जाते हैं। छत्रपति, नाथ, कविदत…

View profile & all 2 Poems / Stories