प्रेम - चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

चन्द्रकुंवर बर्त्वालचन्द्रकुंवर बर्त्वाल20 Sept 1919 – 14 Sept 1947

3 min read · 12.4K reads

किसके सरस अपांगों में तुम छिपे हुए हो,
ओ प्रेम, प्रेम ओ मेरे !

किसके मृदुल अधर में आ तुम रुके हुए हो,
ओ प्रेम, प्रेम ओ मेरे !

किसके नयन नलिन में तुम गूँजते निरंतर,
ओ प्रेम, प्रेम ओ मेरे !

किसके हृदय-सदन में तुम पल रहे निरंतर,
ओ प्रेम, प्रेम ओ मेरे !

मैंने कभी न देखी वह अप्सरा कुमारी,
वह सुन्दर नवेली !

मेरे लिए तुम्हे जो है पालती हृदय में,
वन में कहीं अकेली !

किसके हृदय-सदन में तुम पल रहे निरंतर,
ओ प्रेम, प्रेम ओ मेरे !
चन्द्रकुंवर बर्त्वाल
About the poet

चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

View profile & all 40 Poems / Stories