कालाहाण्डी-6 - चन्दन सिंह

चन्दन सिंहचन्दन सिंह1 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

मुट्ठीभर भात
और थोड़ा-सा झोर के
पेट में जाते ही
वापस लौटने लगती है
इंसानियत

हर कौर के साथ
थाली में जो जगह ख़ाली होती है
झलकता है वहाँ
बेच दी गई बिटिया का
चेहरा
बकरियाँ
पुरखों की निशानियाँ

पानी की घूँट से
कण्ठ नहीं
भीगती हैं आँखें
चन्दन सिंह
About the poet

चन्दन सिंह

View profile & all 20 Poems / Stories