ज़िंदगी क्या हैं जब सोचने बैठे - ब्रजेन्द्र सागर

ब्रजेन्द्र सागरब्रजेन्द्र सागर11 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी क्या हैं जब सोचने बैठे

मय का जादू भरा मस्त प्याला है
या कि तन्हाई के सीने में लगा दर्द का खंज़र

महबूब के होंठों की शीरीनी है
या कि ज़र ज़मीन के ख्वाबों का नाम

शीरीनी =मिठास

हर नफ़स में ज़िंदा हैरत की ताज़गी है
या कि सुबह का शाम से इक थका सा रिश्ता

नफ़स=साँस

ज़िंदगी क्या हैं जब सोचने बैठे
ब्रजेन्द्र सागर
About the poet

ब्रजेन्द्र सागर

View profile & all 4 Poems / Stories