तुम हो - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

पुल के ऊपर से
अनगिनत पैर गुजर चुके हैं

तुम जब गुजरो
तुम्हारे पैरों के निशान
पुल के न होने पर भी, हों

पुल से होकर बहने वाली नदी
बार-बार कहे
तुम हो
तुम हो।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories