हम दोनों - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

हम दोनों,
रात-रात-भर, जाग-जागकर
खेत सींचते थे
मैं और पिता ।

वे मुझे सींचना सिखाते थे...
सिखाते थे वह सब कुछ
जो उन्हें आता था ।

सब कुछ सीखकर मैं निकल भागा
और पिता भी...नहीं रहे,

रोना चलता रहा दिनों तक
हम भी रोए—
तब से परती हैं खेत, अब
कौन जोते बोए ।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories