सरफ़रोशी की तमन्ना - बिस्मिल अज़ीमाबादी

बिस्मिल अज़ीमाबादीबिस्मिल अज़ीमाबादी

3 min read · 12.4K reads

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है

एक से करता नहीं क्यूँ दूसरा कुछ बातचीत,
देखता हूँ मैं जिसे वो चुप तेरी महफ़िल में है

ऐ शहीद-ए-मुल्क-ओ-मिल्लत मैं तेरे ऊपर निसार,
अब तेरी हिम्मत का चरचा गैर की महफ़िल में है

वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमान,
हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है

खैंच कर लायी है सब को कत्ल होने की उम्मीद,
आशिकों का आज जमघट कूच-ए-कातिल में है
बिस्मिल अज़ीमाबादी
About the poet

बिस्मिल अज़ीमाबादी

View profile & all 1 Poems / Stories