गरुड़ को दावा जैसे नाग के समूह पर - भूषण

भूषणभूषण

2 min read · 12.6K reads

गरुड़ को दावा जैसे नाग के समूह पर
दावा नाग जूह पर सिंह सिरताज को
दावा पूरहूत को पहारन के कूल पर
दावा सब पच्छिन के गोल पर बाज को
भूषण अखंड नव खंड महि मंडल में
रवि को दावा जैसे रवि किरन समाज पे
पूरब पछांह देश दच्छिन ते उत्तर लौं
जहाँ पातसाही तहाँ दावा सिवराज को
भूषण
About the poet

भूषण

View profile & all 10 Poems / Stories