धोती - भोला पंडित प्रणयी

भोला पंडित प्रणयीभोला पंडित प्रणयी6 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

धोती ख़ादी की हो
या अहमदाबादवाली मिलों की
बारह हाथ की धोतियाँ
सभी पसंद करते हैं
और उसे पहन
अपनी धोती
आसमान में फहराते हैं-
यह भारतीय पोशाक का
प्रतीक जो है ।

लेकिन-
कुछ लोग
धोती पहनना नहीं जानते,
वह उसे घुटनों से ऊपर ही
कमर में लपेटे
अपने व्यक्तित्व को
सिमटा लेते हैं ।

यद्यपि आए दिन
धोती की परिभाषा बदल गई है
तथापि, आज के नेताओं का
धोती-फाड़ प्रदर्शन
तो आप देख ही रहे हैं !
भोला पंडित प्रणयी
About the poet

भोला पंडित प्रणयी

View profile & all 14 Poems / Stories