चादर - भोला पंडित प्रणयी

भोला पंडित प्रणयीभोला पंडित प्रणयी6 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

चादर से व्यक्ति की
पहचान बनती है-
चादर में आदर है ।

चादर रेशमी हो या सूती
सादी हो या रंगीन
वह स्वच्छ होनी चाहिए
और उसकी सुरक्षा
कबीर की तरह
”ज्यों की त्यों धर दीनी“
की तरह भी हो ।

ख़याल रहे-
चादर में दाग न लगे
और अपने पाँव
चादर से बाहर न फैलाएँ ।
भोला पंडित प्रणयी
About the poet

भोला पंडित प्रणयी

View profile & all 14 Poems / Stories