मेरे खिलौने - भारत भूषण अग्रवाल

भारत भूषण अग्रवालभारत भूषण अग्रवाल3 Sept 1919 – 23 Sept 1975

2 min read · 12.5K reads

कितने सुंदर और सलौने,
देखो मेरे नए खिलौने।

यह देखो फर्तीला घोड़ा,
नहीं चाहिए इसको कोड़ा।

चाबी से चलता है सरपट,
और लौटकर आता झटपट।

यह देखो यह बिल्ली आई,
आ पंजों में गेंद दबाई।

जब भी इसकी पूँछ घुमाऊँ,
यह कहती है ‘म्याऊँ-म्याऊँ’।

कंधे पर बंदूक उठाए,
यह लो वीर सिपाही आए।

ताकत वाले, हिम्मत वाले,
ये हैं इन सबके रखवाले!
भारत भूषण अग्रवाल
About the poet

भारत भूषण अग्रवाल

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like