जो लिख चुका - भारत भूषण अग्रवाल

भारत भूषण अग्रवालभारत भूषण अग्रवाल3 Sept 1919 – 23 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

जो लिख चुका
वह सब मिथ्या है
उसे मत गहो!
जो लिखा नहीं गया
घुमड़कर भीतर ही रहा
वही सच है
जो मैं देना चाहता हूँ!
लो, यह दे दिया
सूनी हवा की लहरों पर
दिये-सा सिराकर
तुम्हारा नाम!

रचनाकाल : 17 मार्च 1966
भारत भूषण अग्रवाल
About the poet

भारत भूषण अग्रवाल

View profile & all 20 Poems / Stories