आईने से पर्दा कर के देखा जाए

Bharat Bhushan PantBharat Bhushan Pant

1 min read · 14.4K reads

आईने से पर्दा कर के देखा जाए

ख़ुद को इतना तन्हा कर के देखा जाए

हम भी तो देखें हम कितने सच्चे हैं

ख़ुद से भी इक वअ'दा कर के देखा जाए

दीवारों को छोटा करना मुश्किल है

अपने क़द को ऊँचा कर के देखा जाए

रातों में इक सूरज भी दिख जाएगा

हर मंज़र को उल्टा कर के देखा जाए

दरिया ने भी तरसाया है प्यासों को

दरिया को भी प्यासा कर के देखा जाए

अब आँखों से और न देखा जाएगा

अब आँखों को अंधा कर के देखा जाए

ये सपने तो बिल्कुल सच्चे लगते हैं

इन सपनों को सच्चा कर के देखा जाए

घर से निकल कर जाता हूँ मैं रोज़ कहाँ

इक दिन अपना पीछा कर के देखा जाए

Bharat Bhushan Pant
About the poet

Bharat Bhushan Pant

Bharat Bhushan Pant is an Indian film Lyricist and Poet, who has worked predominantly in Bollywood. Bharat Bhushan Pant's previous film to hit the theatres was Dhokha in the year 2007 .

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Bharat Bhushan Pant

  1. अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता है

    अंधेरा मिटता नहीं है मिटाना पड़ता हैबुझे चराग़ को फिर से जलाना पड़ता है

    13.9K reads
  2. आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँ

    आब की तासीर में हूँ प्यास की शिद्दत में हूँअब्र का साया हूँ लेकिन दश्त की वुसअत में हूँ

    12.8K reads
  3. एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैं

    एक नए साँचे में ढल जाता हूँ मैंक़तरा क़तरा रोज़ पिघल जाता हूँ मैं

    12.8K reads
  4. चाहतों के ख़्वाब की ताबीर थी बिल्कुल अलग

    चाहतों के ख़्वाब की ताबीर थी बिल्कुल अलगऔर जीना पड़ रही है ज़िंदगी बिल्कुल अलग

    15.3K reads
  5. दीद की तमन्ना में आँख भर के रोए थे

    दीद की तमन्ना में आँख भर के रोए थेहम भी एक चेहरे को याद कर के रोए थे

    13.5K reads