वह कुछ हो जाना चाहता है

भगवत रावतभगवत रावत13 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

तमाम उम्र से आस-पास खड़े हुए

लोगों के बीच

वह एक बड़ी कुर्सी हो जाना चाहता है

अंदर ही अंदर

पल-पल

घंटी की तरह बजना चाहता है

फ़ोन की तरह घनघनाना चाहता है

सामने खड़े आदमी को

उसके नंबर की मार्फ़त

पहचानना चाहता है

वह हर झुकी आँख में

दस्तख़्त हो जाना चाहता है

हर लिखे काग़ज़ पर

पेपरवेट की तरह बैठ जाना चाहता है

वह

कुछ हो जाना चाहता है।

भगवत रावत
About the poet

भगवत रावत

View profile & all 56 Poems / Stories