उसका जाना

भगवत रावतभगवत रावत13 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

एक

जाते हुए

उसकी पीठ नहीं

उसका

चेहरा

देखा था।

दो

शरीर से ज़्यादा

वह एक आकृति थी

उसे छूना

कुछ रेखाओं को अनुभव करना होता

उँगलियों के पोरों पर

छूते ही

वह हिल जाती

और जाते ही

जैसे कोई

निकलकर... चला... जाता दूर...

भगवत रावत
About the poet

भगवत रावत

View profile & all 56 Poems / Stories